Uttar Pradesh: 10 विभागों में 2158 पदों पर निकला नोटिफिकेशन, UPPSC ने जारी किया शेड्यूल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य सरकार के 10 अलग-अलग विभागों में कुल 2158 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन, सुधार और शुल्क समाधान करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी रखी गई है। यह भर्ती वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत की जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी होगा।

10 विभागों में 2158 पदों पर निकला नोटिफिकेशन

आयोग का नामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
कुल पद2158
विभागों की संख्या10 विभाग
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूसोमवार से
अंतिम तिथि22 जनवरी
संशोधन की अंतिम तिथि29 जनवरी
सबसे ज्यादा पदआयुर्वेद निदेशालय (884 पद)
आवेदन प्रक्रियाOTR आधारित ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटuppsc.up.nic.in

सबसे ज्यादा पद आयुर्वेद विभाग में

इस भर्ती में सबसे अधिक पद आयुर्वेद निदेशालय में निकाले गए हैं। यहां चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेद एवं यूनानी के कुल 884 पद हैं। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पद शामिल हैं।

अन्य प्रमुख विभागों में भर्तियां

पशुधन विभाग में पशुचिकित्साधिकारी के 404 पद,
परिवार कल्याण निदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद,
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 157 पद निकाले गए हैं।

इसके अलावा, आयुर्वेद निदेशालय में चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 168 पद, यूनानी निदेशालय में चिकित्साधिकारी यूनानी के 25 पद और होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के 265 पद शामिल हैं।

अन्य विभाग

वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में औषधि निरीक्षक के 26 पद, विधायी विभाग में विधिक्षण अधिकारी का 1 पद और श्रम विभाग में चिकित्साधिकारी के 7 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Comment