UP Lekhpal Bharti 2025 (Notification Out): उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है , UP Lekhpal Bharti 2025 का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने UP PET 2025 परीक्षा दी है।
ऑनलाइन आवेदन की तारीखें
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी , इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई है। वहीं, अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है –
- नोटिफिकेशन जारी – 16 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 29 दिसंबर 2025
- आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 28 जनवरी 2026
- संशोधन की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2026
PET 2025 स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 की सबसे जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार का PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है , आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को PET में शून्य या नकारात्मक अंक मिले हैं, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
यूपी में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 4,165 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 1,446 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 150 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 1,441 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 792 |
| आरक्षित श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| महिला उम्मीदवार | 1,592 |
| भूतपूर्व सैनिक | 391 |
| उत्कृष्ट खिलाड़ी | 152 |
| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित | 152 |
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी नियमानुसार पद आरक्षित किए गए हैं।
पात्रता और आयु सीमा
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी , जो इस प्रकार से है।
- उम्मीदवार के पास UP PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
लेखपाल की सैलरी कितनी होगी?
यूपी लेखपाल पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन दिया जाएगा, सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक होगी। इसके साथ ही DA, HRA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
UP Lekhpal Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Lekhpal Recruitment 2025-26 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- डिटेल्ड नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर पात्रता की जांच करें।
- Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट या डाउनलोड जरूर कर लें।
UP Lekhpal Bharti 2025 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। अगर आपने PET 2025 दिया है और लेखपाल बनने का सपना देख रहे हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और तैयारी में जुट जाएं।
1 thought on “UP Lekhpal Bharti 2025 (Notification Out) : यूपी में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अप्लाई करें @upsssc.gov.in”