UP KVS Winter Vacation 2025-26: उत्तर प्रदेश में संचालित केंद्रीय विद्यालय (KVS) के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से विंटर वेकेशन 2025-26 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपी के केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2025 से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा, जो 11 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। ठंड और कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
कब से कब तक चलेगी ठंडी की छुट्टियां
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार शीतकालीन अवकाश शुरू 23 दिसंबर 2025 से लेकर 11 जनवरी 2026 तक ठंडी की छुट्टियां होने वाली है। यानी की स्कूल दोबारा 12 जनवरी 2026 को खोला जायेगा।
इस अवधि में छात्रों के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सभी को अवकाश का लाभ मिलेगा। लंबे अवकाश से छात्रों को सर्दी के मौसम में आराम मिलेगा और वे नए सत्र के लिए तरोताजा होकर स्कूल लौट सकेंगे। हालांकि, यदि जनवरी के दूसरे सप्ताह में भी अत्यधिक ठंड या घना कोहरा बना रहता है, तो स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर अवकाश में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
केंद्रीय विद्यालयों का हॉलिडे शेड्यूल बाकी स्कूलों से अलग होता है
केंद्रीय विद्यालय देशभर में एक समान शिक्षा व्यवस्था के तहत संचालित किए जाते हैं। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार पाठ्यक्रम लागू होता है। स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध होते हैं। पूरे देश में एकरूपता बनाए रखने के लिए अलग अकादमिक कैलेंडर तय किया जाता है। इसी वजह से कई बार केंद्रीय विद्यालयों का अवकाश शेड्यूल, राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों से अलग होता है। शीतकालीन अवकाश का यह निर्णय भी उसी राष्ट्रीय स्तर की योजना का हिस्सा है।

छात्रों और टीचरों के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी जारी
अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अपने संबंधित केंद्रीय विद्यालय से अवकाश की पुष्टि अवश्य कर लें। स्कूल द्वारा जारी किसी भी नोटिस या सूचना पर ध्यान दें। मौसम की स्थिति के आधार पर अगर कोई नया निर्देश आता है, तो उसी के अनुसार तैयारी करें। स्थानीय प्रशासन या मौसम विभाग की चेतावनियों के चलते अवकाश में आंशिक बदलाव भी संभव है, जिसकी जानकारी स्कूल प्रशासन द्वारा दी जाएगी।
UP KVS Winter Vacation 2025-26 का शेड्यूल जारी होने से छात्रों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। 23 दिसंबर से 11 जनवरी तक का लंबा शीतकालीन अवकाश सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। अब छात्रों को बिना किसी चिंता के सर्दियों का आनंद लेने और नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई शुरू करने का मौका मिलेगा।