PM Kisan Beneficiary Farmers Good News: केंद्र सरकार की तरह कई राज्य की सरकारों के द्वारा भी किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर हर-चार महीने में ₹2000 की अलग से किस्त भेजी जाती है इसमें मध्य प्रदेश राज्य भी शामिल है यहां के करीब 83 लाख किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर है। हाल ही में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तहत 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
CM किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जल्द , मिलेगा 2 हजार रुपये
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल अलग से 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस तरह एमपी के किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से 6000 रुपये और राज्य सरकार से 6000 रुपये, यानी कुल 12000 रुपये सालाना मिलते हैं।
फिलहाल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखें तो किसानों को दिसंबर महीने में खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है।
पिछली किस्तों से मिला संकेत
अगर पिछली किस्तों के पैटर्न पर नजर डालें तो तस्वीर काफी साफ हो जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसके ठीक कुछ दिनों बाद, यानी 20 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी।
इसी आधार पर माना जा रहा है कि पीएम किसान की 21वीं किस्त मिलने के बाद अब राज्य सरकार भी जल्द ही 14वीं किस्त जारी कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:- 8th Pay Commission New Salary Cart हुआ जारी, यहाँ देखें आपका कितना बढ़ेगा सैलरी
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र और अपात्र किसानों की सूची तैयार की है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले saara.mp.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- यहां ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ विकल्प चुनें।
- नए पेज पर Farmer Details पर क्लिक करें।
- पात्र और अपात्र किसानों की पूरी सूची खुल जाएगी।
- आप पीएम किसान आईडी, नाम, बैंक खाता नंबर या IFSC कोड से भी सर्च कर सकते हैं।
खाते में पैसा आएगा या नहीं, ऐसे करें स्टेटस चेक
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त आएगी या नहीं, तो इसके लिए स्टेटस चेक करना जरूरी है।
- saara.mp.gov.in वेबसाइट खोलें।
- ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ टैब पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएम किसान आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- आपके सामने आपके खाते का पूरा स्टेटस दिखाई देगा।
किसानों के लिए बड़ी राहत
अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो दिसंबर में एमपी के लाखों किसानों के खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर हो सकती है , ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस जरूर चेक करते रहें और किसी भी गड़बड़ी को जल्द ठीक कराएं।