FREE में गैस सिलेंडर पाने का मौका, आज ही करें LPG Aadhaar e-KYC , ₹300 सस्ता मिलेगा सिलेंडर

LPG Aadhaar e-KYC : अगर आप LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC प्रक्रिया को पूरी तरह फ्री, आसान और ऑनलाइन बना दिया है। अब न गैस एजेंसी जाने की जरूरत है और न ही लाइन में लगने की। आप यह काम घर बैठे मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

सरकार का साफ कहना है कि अगर समय रहते e-KYC नहीं कराया गया, तो LPG सब्सिडी रुक सकती है और भविष्य में गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत भी आ सकती है।

LPG सब्सिडी के लिए Aadhaar e-KYC क्यों जरूरी है?

सरकार LPG सब्सिडी को सही और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर रही है। इससे फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शन पर रोक लगेगी।

खासकर PM उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली ₹300 तक की सब्सिडी जारी रखने के लिए यह प्रक्रिया बहुत जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, उनकी सब्सिडी रोकी जा सकती है या कनेक्शन अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी हो सकता है।

घर बैठे मोबाइल से LPG Aadhaar e-KYC कैसे करें?

LPG आधार e-KYC की प्रक्रिया अब बेहद आसान हो गई है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

Step 1 , सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में जाएं और वेबसाइट pmuy.gov.in/e-kyc.html खोलें।
Step 2, वेबसाइट पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें या सीधे लिंक के जरिए आगे बढ़ें। अब अपनी तेल कंपनी चुनें

  • इंडियन ऑयल (IOC)
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL)
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)

Step 3 , इसके बाद अपने स्मार्टफोन में Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। तेल कंपनी के ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन करें।

Step 4 , फेस स्कैन सफल होते ही आपका बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) पूरा हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

PM उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए खास चेतावनी

PMUY लाभार्थियों को मिलने वाली टार्गेटेड सब्सिडी पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। अगर समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो

  • LPG सब्सिडी बंद हो सकती है।
  • भविष्य में सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है।
  • गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है।

इसलिए सरकार ने सभी उज्ज्वला लाभार्थियों से जल्द से जल्द e-KYC पूरा करने की अपील की है।

LPG e-KYC में परेशानी हो तो कहां लें मदद?

अगर आपको e-KYC करते समय किसी तरह की दिक्कत आती है, तो आप

अपने नजदीकी LPG गैस वितरक से संपर्क कर सकते हैं।
या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

यह सुविधा देशभर के सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment