Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, पढ़े पूरा ताज़ा अपडेट

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि को बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह तक किया जा सकता है। यह बयान उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए दिया है। इस घोषणा के बाद लाखों लाड़ली बहनों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

विधानसभा में क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार की मंशा लाड़ली बहना योजना को बंद करने की नहीं, बल्कि इसे और मजबूत करने की है, उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि बार-बार योजना बंद होने की आशंका जताई जाती है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार ने शुरुआत से अब तक लगातार राशि बढ़ाई है और भुगतान बिना रुके जारी है।

सीएम ने याद दिलाया कि योजना जून 2023 में शुरू हुई थी और तब से लेकर अब तक हर महीने बहनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। चुनाव के समय भी इस योजना को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने अपने वादे को निभाया।

1000 से 1500 रुपये तक का सफर

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहनों को शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। इसके बाद राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और वर्तमान में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि सरकार यहीं रुकने वाली नहीं है और आने वाले वर्षों में इसे और बढ़ाया जाएगा।

2028 तक 5000 रुपये देने का लक्ष्य

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक लाड़ली बहनों को 5000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाए , इसके साथ ही उन्होंने नारी सशक्तिकरण को लेकर विपक्ष से रचनात्मक सुझाव भी मांगे। उनका कहना है कि सरकार का प्रयास सिर्फ सहायता राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि कामकाजी महिलाओं की आय 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचाने की दिशा में भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:- DA Hike Good News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

सोशल मीडिया पर भी साझा किया भरोसा

मुख्यमंत्री ने अपने विचारों का एक वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लाड़ली बहनों को लगातार आर्थिक सहायता दी जा रही है और आगे भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि पहले 1000, फिर 1250 और अब 1500 रुपये दिए जा रहे हैं और भविष्य में राशि और बढ़ाई जाएगी।

10 जनवरी को जारी होगी लाडली बहनों की अगली किस्त

जानकारी के अनुसार, लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त दिसंबर में 9 तारीख को जारी की गई थी। अब महिलाओं को 32वीं किस्त का इंतजार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किस्त नए साल में 10 जनवरी तक जारी की जा सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

Leave a Comment