Driving License New System: अब एक ही दिन बन रहा है चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे आवेदन करें

Driving License New System: भारत ही नहीं पुरे विश्व में ड्राइविंग लाइसेंस आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए आपके पास लाइसेंस होना अनिवार्य है, वरना बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर आपके ऊपर चालान तो कटेगा ही और साथ में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, खासतौर पर बिहार के लोगों के लिए क्युकी अब नया सिस्टम आया है जिसमे चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस एक ही दिन में बन जा रहा है लेकिन उसके लिए कुछ शर्तें हैं जो आपको पता होना जरुरी है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आया नया सिस्टम

अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। पहले लर्निंग लाइसेंस, फिर ड्राइविंग टेस्ट और उसके बाद स्थायी लाइसेंस मिलने में कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन बिहार सरकार ने इस पूरी व्यवस्था को तेज करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, अब ड्राइविंग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। यानी टेस्ट पास करने के अगले ही दिन लाइसेंस कार्ड हाथ में होगा।

यह नया नियम उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिहार में रहकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। बढ़ते आवेदनों और लंबित मामलों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में हर महीने करीब 55,000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन आते हैं।

सरकार ने परिवहन विभाग को दिए सख्त निर्देश

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस और आरसी यानी की Registration Certificate की प्रिंटिंग व्यवस्था हर हाल में सुचारु रहे। इसके लिए उन्होंने कुछ इस प्रकार निर्देश दिए हैं।

  • हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री उपलब्ध रहे।
  • लाइसेंस जारी करने में किसी भी तरह की देरी न होना चाहिए।
  • लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद भी बनेगा।

चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई ऐसे करें

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दो विकल्प मौजूद हैं। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन परिवहन विभाग के पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं, या फिर नजदीकी आरटीओ/डीटीओ कार्यालय जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों में ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य है। टेस्ट पास करने के बाद अब लाइसेंस मिलने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बिहार सरकार का यह फैसला ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत है। चिप वाला लाइसेंस 24 घंटे में मिलने से लोगों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बार-बार कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। आने वाले समय में यह व्यवस्था अन्य राज्यों में भी लागू होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment