Driving Licence Application Online 2025: अगर आपकी उम्र दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की हो गई है और अब तक आपने ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence – DL) नहीं बनवाया है, तो अब देर करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है , अब आपको RTO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चाहे आप पहली बार लाइसेंस बनवा रहे हों या फिर पुराने लाइसेंस का रिन्यूअल कराना हो, दोनों ही काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यह सुविधा पूरे देश में लागू है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में प्रक्रिया में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।
भारत में कितने प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं?
भारत में मुख्य रूप से चार तरह के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं
- लर्नर लाइसेंस (Learner Licence – LL)
- परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (Permanent DL)
- कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (Commercial DL)
- इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP)
हर लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर सबसे पहले लर्नर लाइसेंस बनवाना जरूरी होता है, इसके बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाता है।
Driving Licence Online Apply 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step by Step Process
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है —
स्टेप 1: परिवहन वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं।
स्टेप 2: Drivers/Learner Licence सेक्शन चुनें
होमपेज पर Drivers/Learner Licence सेक्शन में जाकर More ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: राज्य का चयन करें

अब अपना राज्य (State) चुनें और Apply for Learner Licence पर क्लिक करें।

स्टेप 4: निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें
स्क्रीन पर दिख रहे सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और Continue बटन पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें – UP Nand Baba Dugdh Mission: स्वदेशी गाय पालने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये, नंद बाबा दुग्ध मिशन में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं?
- अगर आप आसान और तेज प्रक्रिया चाहते हैं तो Aadhaar Authentication के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
- Submit via Aadhaar Authentication पर टैप करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करें।
- इसके बाद आपकी बेसिक डिटेल्स अपने आप भर जाएंगी, जिससे समय की बचत होती है।
- जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Self Declaration (Form 1) पर क्लिक करें।
- स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब दें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म Submit कर दें।
लर्नर लाइसेंस टेस्ट कैसे होगा?
- लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन सबमिट करने के बाद आपको सारथी पोर्टल पर जाकर
- Online LL Test (STAL) देना होगा।
- टेस्ट में ट्रैफिक नियमों और रोड साइन से जुड़े सवाल होते हैं।
- तय समय के अंदर टेस्ट पूरा करना होता है।
- टेस्ट पास करने पर लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है।
लर्नर लाइसेंस घर बैठे मिल जाता है, लेकिन परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको बाद में RTO ऑफिस जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होता है।
ड्राइविंग लाइसेंस की फीस कितनी होती है?
ड्राइविंग लाइसेंस की फीस राज्य और लाइसेंस के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। लर्नर लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस और कमर्शियल लाइसेंस की फीस अलग तय की जाती है।
उत्तर प्रदेश में लर्नर लाइसेंस (LL) के लिए करीब ₹200 और परमानेंट DL के लिए टेस्ट और फॉर्म मिलाकर लगभग ₹500 (₹200 फॉर्म + ₹300 टेस्ट) होती है, जो राज्य-वार थोड़ी भिन्न हो सकती है, लेकिन भारत में आमतौर पर यह ₹200 – ₹1000 तक होती है, जिसमें LL के लिए ₹30 – ₹150 और परमानेंट DL के लिए वाहन के प्रकार के अनुसार शुल्क लगता है