Bad News for Farmers: भारत के जितने भी किसान जो सरकार की तरफ से किस्त का लाभ पा रहे हैं उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है जो आपको पता होना जरूरी है। जैसा की आपको पता है की देश में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सीधी आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार योजनाएं चला रही हैं। केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार की नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना भी किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से 2000 रुपये की अतिरिक्त किस्त दी जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन दिनों महाराष्ट्र के लाखों किसान नमो शेतकरी योजना की 8वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि करीब 6 लाख किसानों के नाम लिस्ट से काटे जा सकते हैं, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सच्चाई क्या है, किसको मिलेगा क़िस्त किसको नहीं मिलेगा आइए जानते हैं इसलिए लेख के माध्यम से तो अंत तक बने रहें।
योजना से कट रहा है लाखों किसानों का नाम
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त में महाराष्ट्र के 92.84 लाख किसानों को लाभ मिला था, लेकिन 21वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या में गिरावट देखी गई। इसी वजह से आशंका जताई गई कि नमो शेतकरी योजना में भी किसानों की संख्या कम हो सकती है।
हालांकि, विभाग की ओर से इन खबरों को भ्रामक बताया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नमो शेतकरी महासम्मान निधि की 8वीं किस्त का लाभ करीब 90,41,241 किसानों को दिया जाएगा। यानी फिलहाल योजना बंद होने या बड़े पैमाने पर नाम कटने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
इस वजह से हटा लगभग 6 लाख किसानों का नाम
सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों की जानकारी अधूरी है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। खासतौर पर ये वजहें सामने आई हैं।
- ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न होना।
- आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना।
- पात्रता से जुड़ी शर्तें पूरी न करना।
ऐसे किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि 2000 रुपये की किस्त समय पर खाते में आ सके।
नमो शेतकरी योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले नमो शेतकरी योजना की आधिकारिक वेबसाइट testdbtnsmny.mahaitgov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से किसी एक से सर्च करें।
- कैप्चा भरकर Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यहां आपको अपना e-KYC Status जरूर चेक करना चाहिए। अगर स्टेटस “Success” दिख रहा है, तो आपकी किस्त आने में कोई परेशानी नहीं होगी।
अगली क़िस्त 2000 रुपये कब तक आएगी
पिछली बार पीएम किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी और करीब एक महीने बाद नमो शेतकरी योजना की किस्त किसानों को मिल गई थी। इस बार भी पीएम किसान की 21वीं किस्त को लगभग एक महीना पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक 8वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
नमो शेतकरी योजना को लेकर फैली अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। जिन किसानों की e-KYC और दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। बेहतर होगा कि किसान समय रहते अपना स्टेटस चेक करें और किसी भी कमी को जल्द सुधार लें, ताकि 8वीं किस्त बिना रुकावट मिल सके।