Ayushman Card Rules: देश में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है। आज करोड़ों लोग आयुष्मान कार्ड के जरिए बिना किसी आर्थिक बोझ के इलाज करा रहे हैं।
हालांकि, यह योजना सभी लोगों के लिए नहीं है। कई लोग ऐसे हैं, जो अनजाने में कार्ड बनवाने की कोशिश करते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वे पात्र ही नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले नियम और पात्रता को अच्छी तरह समझ लिया जाए।
आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना है। योजना का चयन सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) के आधार पर किया गया है। इसका लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है, जो सरकार द्वारा तय मानकों पर खरे उतरते हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता के मापदंड अलग-अलग हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह योजना गरीब, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और बीपीएल वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
आयुष्मान कार्ड – इन लोगों का नहीं बनता
सरकार ने कुछ वर्गों को स्पष्ट रूप से इस योजना से बाहर रखा है। यदि आप इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा कौन कौन से लोग इसमें आते हैं वह इस प्रकार है।
- जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा।
- जिन कर्मचारियों का PF (Provident Fund) कटता है उनका कार्ड नहीं बन पायेगा।
- जिस लोग का इनकम टैक्स कटता हैं उनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा।
- ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा योजना) का लाभ लेने वाले कर्मचारी नहीं पाएंगे।
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी नहीं बन पाएगा।
आर्थिक रूप से संपन्न परिवार, जिनकी आय सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक है उनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनता है। सरकार का मानना है कि इन वर्गों के पास पहले से स्वास्थ्य सुविधाएं या बीमा कवर उपलब्ध होता है, इसलिए उन्हें आयुष्मान योजना के दायरे में शामिल नहीं किया गया है।
आयुष्मान कार्ड के लिए हम पात्र हैं या नहीं ऐसे चेक करें
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका बेहद आसान है। आवेदन करने से पहले पात्रता जांच लेना समझदारी भरा कदम है।
सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर आपको “Am I Eligible” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
इसके बाद राज्य, जिला और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी विवरण सही डालते ही स्क्रीन पर साफ दिखाई देगा कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए योग्य हैं या नहीं। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
कार्ड बनवाने से पहले क्यों जरूरी है पात्रता मानदंड जाँचना
अक्सर लोग बिना जानकारी के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कोशिश करते हैं और बाद में आवेदन रद्द हो जाता है। इससे न केवल समय खराब होता है, बल्कि कई बार भ्रम की स्थिति भी बन जाती है। इसलिए बेहतर है कि पहले पात्रता जांच लें और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
Ayushman Card Rules को समझना हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी है, जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है। अगर आप पात्र हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। लेकिन यदि आप अपात्र श्रेणी में आते हैं, तो बार-बार आवेदन करने से बचें। सही जानकारी के साथ आगे बढ़ना ही सबसे बेहतर तरीका है।