B.Ed 1 Year Course 2026: एनसीटीई का बड़ा फैसला, 2026 से शुरू होगा 1 साल का बीएड कोर्स

B.Ed 1 Year Course 2026: देश के लाखों युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने बीएड (B.Ed) कोर्स को लेकर बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। नई शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत अब 2026 से 1 वर्षीय बीएड कोर्स शुरू किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा।

अब तक बीएड कोर्स की अवधि 2 साल की होती थी, लेकिन नए नियमों के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए यह कोर्स सिर्फ 1 साल में पूरा किया जा सकेगा।

क्या है B.Ed एक वर्षीय बीएड कोर्स 2026?

1 वर्षीय बीएड कोर्स उन छात्रों के लिए लाया जा रहा है, जिन्होंने पहले ही उच्च स्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है। एनसीटीई का मानना है कि जिन छात्रों ने चार साल की ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन कर ली है, उन्हें विषय की गहरी समझ होती है। ऐसे में उन्हें शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 2 साल देने की जरूरत नहीं है।

इसी सोच के तहत 1 Year B.Ed Course को मंजूरी दी गई है, ताकि कम समय में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक तैयार किए जा सकें।

कब से लागू होगा नया नियम?

एनसीटीई के अनुसार,
1 वर्षीय बीएड कोर्स शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा।

दरअसल, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन कोर्स (जैसे BA-B.Ed, BSc-B.Ed) करने वाले पहले छात्र 2027 में पास आउट होंगे। उन्हें तुरंत शिक्षक प्रशिक्षण में प्रवेश देने के लिए यह नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है।

क्या 2 साल का बीएड कोर्स बंद हो जाएगा !

इस सवाल को लेकर छात्रों के मन में काफी भ्रम है।
तो साफ कर दें कि 2 वर्षीय बीएड कोर्स पहले की तरह जारी रहेगा।

जिन छात्रों ने 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री की है।
वे पहले की तरह 2 Year B.Ed Course कर सकेंगे।

यानि अब छात्रों के पास उनकी योग्यता के अनुसार 1 साल और 2 साल – दोनों विकल्प मौजूद रहेंगे।

B.Ed 1 Year Course 2026 Eligibility : कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप 1 साल का बीएड कोर्स करना चाहते हैं, तो आपके पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए –

  • 4 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री (Integrated या सामान्य)
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (MA, MSc, MCom आदि) होना चाहिए।

ऐसे उम्मीदवारों को सीधे 1 Year B.Ed Course में एडमिशन मिलेगा।

M.Ed में एडमिशन के लिए कौन होगा पात्र?

एनसीटीई के नए नियमों के अनुसार

  • 4 Year Integrated B.Ed पास उम्मीदवार।
  • 2 Year B.Ed पास उम्मीदवार

ये दोनों ही M.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए पूरी तरह पात्र होंगे।

बीएड कोर्स में किए गए बड़े बदलाव

एनसीटीई ने सिर्फ अवधि ही नहीं, बल्कि बीएड कोर्स की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया है। नए पाठ्यक्रम में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा जोर
  • लंबी इंटर्नशिप और स्कूल-बेस्ड लर्निंग
  • वास्तविक कक्षा अनुभव (Classroom Experience)
  • कम समय में प्रभावी शिक्षक तैयार करने पर फोकस
  • इन बदलावों का मकसद शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

एक वर्षीय बीएड कोर्स 2026 में एडमिशन कैसे होगा?

फिलहाल एनसीटीई ने एडमिशन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि

एडमिशन राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा।
या फिर विश्वविद्यालय/कॉलेज के नियमों के अनुसार प्रवेश मिलेगा

जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट कर दी जाएगी।

Leave a Comment