Birth Certificate Apply Online: आपको तो पता ही होगा की आज का युग ऑनलाइन और इंटरनेट का हो चूका है, तो आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी हैं। आधार कार्ड अपडेट करना हो, पैन कार्ड में बदलाव करना हो या कोई भी जरूरी सरकारी दस्तावेज बनवाना हो। अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी कड़ी में डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट (Digital Birth Certificate) बनवाने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। अगर आपको अपना या आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है, तो आप CRS पोर्टल के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। निचे हमने स्टेप बाई स्टेप प्रकिया को बिलकुल सरल भाषा में समझाया है ध्यान से पढ़ें।
ये Digital Birth Certificate क्या है
डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट जन्म से जुड़ा एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे ऑनलाइन जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्कूल एडमिशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट और सरकारी योजनाओं में किया जाता है।
डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने का सबसे आसान तरीका
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। ध्यान से फॉलो करना है वरना एक गलती आपके ऊपर भारी पड़सकता है।

- सबसे पहले आपको CRS (Civil Registration System) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको अपना अपना राज्य और रजिस्ट्रेशन यूनिट चुनें।
- सभी प्रकार के मांगी गई बेसिक जानकारी ध्यान से भरें।
- तमाम जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे की अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र या माता-पिता की पहचान से जुड़ा दस्तावेज।
- सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन करने के बाद स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक करें।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के कई फायदे है
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के कई फायदे हैं, जैसे की।
- घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलती है।
- बनवाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर से छुटकारा मिलता है।
- इस प्रक्रिया में आपका समय और पैसे दोनों की बचत।
- कागज की खपत कम, पर्यावरण को लाभ।
- कभी भी डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है।
डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना अब बेहद आसान हो गया है। सही जानकारी और दस्तावेज होने पर आप कुछ ही स्टेप्स में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने अब तक बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो यह ऑनलाइन तरीका आपके लिए सबसे बेहतर और सुविधाजनक विकल्प है।