मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना रजिस्ट्रेशन शुरू! 150 यूनिट फ्री बिजली के साथ मिलेंगे 17000 रुपये , जानें पूरा अपडेट

Mukhymantri Free Bijli Yojana Registration 2025: राजस्थान सरकार आम जनता को राहत देने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को दोहरा फायदा दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जहां एक ओर 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है, वहीं दूसरी ओर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाने पर राज्य सरकार की तरफ से ₹17,000 की अतिरिक्त सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल कम करेगी बल्कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देगी।

क्या है मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना ?

मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खर्च से राहत देना है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। अब इस योजना को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ते हुए सरकार ने सोलर रूफ टॉप सिस्टम को और अधिक किफायती बना दिया है।

इन्हें भी पढ़ें – DM ने जारी किए आदेश , यूपी के इस जिले में 23 और 24 को बंद रहेंगे स्कूल

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा ₹17000 का लाभ ?

राज्य सरकार ने साफ किया है कि यह ₹17,000 की सब्सिडी उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी।

जिन्होंने अपने घर पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगवा लिया है।
जो पहले ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी प्राप्त कर चुके हैं।
जिन्होंने संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर सहमति (Consent) दर्ज कराई है।
इस तरह पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार दोनों का लाभ मिलेगा, जिससे सोलर सिस्टम की कुल लागत काफी कम हो जाएगी।

योजना की शुरुआत कब हुई थी

मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना की शुरुआत 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर में की गई थी , इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया था। योजना लागू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया और सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगवाए।

राज्य सरकार के अनुसार, पहले चरण में अब तक 169 उपभोक्ताओं को राज्य सब्सिडी का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में कुल ₹28.73 लाख की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। आगे भी यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी।

योजना के तहत कितनी मिलेगी कुल सब्सिडी

केंद्र सरकार (PM सूर्य घर योजना) के ₹78000 तक सब्सिडी दी जाती है।
राज्य सरकार (मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना) ₹17000 सब्सिडी दी जाती है।

इस तरह कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को ₹95,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है। इससे सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगवाना आम लोगों के लिए और भी आसान हो गया है।

मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना रजिस्ट्रेशन शुरू! देखें Step by Step Process

इस योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा—

  • संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जाकर सहमति दर्ज करें।
  1. energy.rajasthan.gov.in/Jvvnl
  2. energy.rajasthan.gov.in/Jdvvnl
  3. energy.rajasthan.gov.in/Avvnl
  • बिजली मित्र मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल से भी सहमति दी जा सकती है।
  • इसके बाद पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन करें।
  • घर पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम इंस्टॉल करवाएं।
  • केंद्र सरकार की सब्सिडी खाते में आने के बाद, राज्य सरकार की ₹17000 की राशि स्वतः खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

क्यों खास है यह योजना

मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना बिजली बचत, आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा—तीनों को एक साथ जोड़ती है। मुफ्त बिजली, भारी सब्सिडी और सोलर सिस्टम का फायदा इसे राजस्थान की सबसे लाभकारी योजनाओं में से एक बनाता है। आने वाले समय में इससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment