Aadhar Card खो गया और नंबर भी याद नहीं है, तो ऐसे मंगवाएं नया PVC आधार कार्ड

Aadhar Card PVC Apply Online: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान प्रमाण पत्र बन चुका है। यु मान लीजिए कि भारत में कोई भी काम हो बिना आधार कार्ड के हो ही नहीं सकता है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, स्कूल एडमिशन, सिम कार्ड से लेकर कई गैर-सरकारी कामों में आधार की जरूरत पड़ती है। इसमें मौजूद 12 अंकों का यूनिक नंबर हर व्यक्ति को केवल एक बार जारी होता है।

लेकिन कई बार लापरवाही या परिस्थितियों के कारण आधार कार्ड खो जाता है। आप में से काफी लोग ऐसे होंगे जिनके आधार कार्ड खो चुके होंगे तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्युकी जब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बंद हो जाए या याद न रहे फिर भी मंगवा सकतें हैं। आप में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अब नया आधार बनवाना मुश्किल होगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है, मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, लेकिन आधार नंबर याद है, तो आप आसानी से PVC आधार कार्ड घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

PVC आधार कार्ड क्यों जरुरी है

PVC आधार कार्ड एक मजबूत और टिकाऊ कार्ड होता है, जो एटीएम कार्ड जैसा दिखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत कुछ इस प्रकार है। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी नहीं हैं। किसी भी एक्टिव मोबाइल नंबर से OTP लेकर ऑर्डर किया जा सकता है। यह डाक के जरिए सीधे आपके पते पर भेजा जाता है।

बिना मोबाइल नंबर के PVC आधार कार्ड कैसे आर्डर करें

PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जाएं।
  • अब अपना अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड को ध्यान से भरें।
  • अब विकल्प आएगा “My mobile number is not registered” इस विकल्प को चुनकर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर डालें।
  • उस नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी, उसे अच्छे से जांच कर लीजियेगा।
  • पेमेंट और ट्रैकिंग की सुविधा सब ध्यान से देखे।
  • जानकारी कन्फर्म करने के बाद आपको मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।

अंत में पेमेंट की बारी है। पेमेंट के लिए ये विकल्प मिलते हैं जैसे की UPI, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग जो आपको सुबिधा जनक लगे उसको चुने। पेमेंट पूरा होने के बाद आप रसीद डाउनलोड कर सकते हैं। इस रसीद में दिया गया 28 अंकों का सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) आपके PVC आधार कार्ड को ट्रैक करने में मदद करता है।

कितने दिनों में आएगा PVC आधार कार्ड

पेमेंट और ऑर्डर पूरा होने के बाद कुछ ही दिनों में नया PVC आधार कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।

अगर आधार कार्ड खो गया है और मोबाइल नंबर भी याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं। सिर्फ आधार नंबर के जरिए आप आसानी से नया PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह तरीका तेज, सुरक्षित और पूरी तरह भरोसेमंद है।

Leave a Comment