Aadhar Card Address Change: आया नया तरीका अब मोबाइल से हो रहा पता बदलने का पूरा काम, स्टेप्स यहाँ देखें

Aadhar Card Address Change: आज के समय में आधार कार्ड केवल पहचान पत्र नहीं, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, पेंशन और सब्सिडी जैसी सेवाओं का आधार बन चुका है। ऐसे में अगर आप हाल ही में नए पते पर स्थानांतरित हुए हैं या आपके आधार कार्ड में पता गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट कराना बेहद जरूरी हो जाता है। आप में से कोई सारे ऐसे भी लोग होंगे जिनके आधार कार्ड पर गलत एड्रेस दर्ज हो गया हो।

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 2025 के नए दिशानिर्देशों के तहत आधार कार्ड पते में बदलाव की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। अच्छी बात यह है कि अब आप आधार कार्ड का पता ऑनलाइन घर बैठे अपडेट कर सकते हैं, बिना किसी आधार केंद्र जाए।

आधार कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे बदलें

UIDAI ने पते/एड्रेस के अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप सारी प्रक्रियाओं को अच्छे से समझा कर बताया है आपसे अनुरोध है कि ध्यान पूर्वक सबको फॉलो कर रहे हैं वरना एक गलती आपका आधार कार्ड को नुकसान पहुंचा सकती है।

Aadhar Card Address Change
Aadhar Card Address Change
  • myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद “पता अपडेट करें” विकल्प चुनें।
  • अब “आधार ऑनलाइन अपडेट करें” पर क्लिक करें।
  • अपडेट विकल्पों में से “पता (Address)” चुनें और आगे बढ़ें।
  • स्क्रीन पर आपका मौजूदा पता दिखाई देगा। नीचे दिए गए विवरण भरें Care of (पिता/पति का नाम), नया पूरा पता, डाकघर का चयन, वैध पते का प्रमाण (POA) दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • सभी विवरण का प्रीव्यू देखें और ₹50 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

भुगतान के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।

एड्रेस चेंज करने के कितने दिन बाद अपडेट होता है

UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड में पते का अपडेट आमतौर पर 30 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है। कई मामलों में यह प्रक्रिया इससे पहले भी पूरी हो जाती है। आधार कार्ड में पता बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़ (POA List 2025) UIDAI ने 15 से अधिक दस्तावेज़ों को पते के प्रमाण के रूप में मान्यता दी है। इनमें से कुछ प्रमुख दस्तावेज़ हैं।

  • पासपोर्ट
  • बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बिजली, पानी या गैस बिल (3 महीने से पुराने नहीं)
  • टेलीफोन या ब्रॉडबैंड बिल
  • जीवन या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी
  • संपत्ति कर रसीद
  • पंजीकृत विक्रय विलेख या किराया समझौता
  • मनरेगा जॉब कार्ड

आधार कार्ड पता बदलने में कितना पैसा लगेगा

केवल पता अपडेट करने में आपको ₹50 लगेगा। वही पर अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट के साथ पता परिवर्तन करते हैं तो आपको निःशुल्क रुपया लगेगा।

आधार कार्ड एड्रेस अपडेट स्टेटस चेक करने की प्रकिया

पता अपडेट के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद “मेरा आधार” सेक्शन में “आधार अपडेट स्थिति जांचें” पर क्लिक करें। SRN और कैप्चा कोड दर्ज करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा।

अगर आप नए पते पर शिफ्ट हुए हैं या आधार कार्ड में कोई गलती है, तो 2025 में आधार पता अपडेट कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया, सीमित शुल्क और स्पष्ट दिशानिर्देशों के चलते अब यह काम घर बैठे किया जा सकता है। सही और अपडेटेड आधार न सिर्फ आपकी पहचान को मजबूत करता है, बल्कि भविष्य में किसी भी सरकारी या वित्तीय परेशानी से भी बचाता है।

Leave a Comment