LPG Subsidy Good News: सिलेंडर पर इन ग्राहकों में मिल रहा ₹300 की सीधी सब्सिडी, अपना नंबर चेक करें

LPG Subsidy Good News: एलपीजी गैस सिलिंडर के ऊपर आया आम लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी। देश में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत पात्र लाभार्थियों को हर एलपीजी सिलेंडर पर ₹300 की सीधी सब्सिडी दी जा रही है। इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिल रहा है, जिससे उनकी रसोई का बजट काफी हद तक संतुलित हो पा रहा है।

300 रुपय सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एलपीजी सिलेंडर कम कीमत पर दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपए और उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए कीमत ₹553, यानी हर सिलेंडर पर सीधे ₹300 की बचत। यह राहत खासतौर पर उन परिवारों के लिए बेहद अहम है, जिनकी आय सीमित है और जो रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रहे हैं।

2016 में हुई थी इस उज्ज्वला योजना की शुरुआत

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को धुएं से मुक्त रसोई देना था।

योजना की प्रमुख उपलब्धियां कुछ इस प्रकार

  • रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2020 तक 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य था।
  • जो की लक्ष्य सितंबर 2019 में ही पूरा हो गया।
  • इसके बाद उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार उज्ज्वला 2.0 के तहत 1.6 करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन (दिसंबर 2022 तक पूरे), इसके बाद सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच 75 लाख और कनेक्शन देने का फैसला किया, जिसे जुलाई 2024 में ही पूरा कर लिया गया। अब तक 10.35 करोड़ कनेक्शन, लक्ष्य 10.6 करोड़

उज्ज्वला योजना के तहत अब तक कुल 10.35 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। हाल ही में सरकार ने 25 लाख नए कनेक्शन जारी करने की मंजूरी भी दे दी है, जिससे कुल लक्ष्य बढ़कर 10.6 करोड़ हो गया है। फिलहाल इन नए कनेक्शनों को जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

एलपीजी खपत में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी

क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में एलपीजी खपत 3.13 करोड़ टन हुआ। वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 2.16 करोड़ टन खपत का रिपोर्ट सामने आया था। वही पर वित्त वर्ष 2025-26 में अनुमान 3.3 से 3.4 करोड़ टन खपत। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि उज्ज्वला योजना से घरेलू गैस की खपत में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

एलपीजी सिलिंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना न सिर्फ गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करा रही है, बल्कि ₹300 की सब्सिडी के जरिए उनके आर्थिक बोझ को भी कम कर रही है। बढ़ती एलपीजी खपत और रिफिल के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि यह योजना देश के करोड़ों घरों के लिए एक बड़ी राहत बन चुकी है।

Leave a Comment