PM Awas Yojana Payment Date Released: 23 दिसंबर को 18500 लाभार्थियों को मिलेंगे 100 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

PM Awas Yojana Payment Date Released : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवेदन करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है , राजस्थान के हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से अगली किस्त जारी की जा रही है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को 18500 लाभार्थियों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी जाएगी।

कौन से राज्य में मिलेगा पैसा ?

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस राशि को ट्रांसफर करेंगे , सीएम कार्यक्रम में रिमोट बटन दबाकर पीएम आवास योजना ग्रामीण की किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे होगी।

राजस्थान में पीएम आवास योजना की स्थिति

राजस्थान में पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PMAY – Gramin) के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल चुका है , सरकारी आंकड़ों के मुताबिक

  • कुल लक्ष्य: 24,97,121 आवास
  • रजिस्ट्रेशन करा चुके लाभार्थी: 24,35,942
  • स्वीकृत आवास: 24,33,490
  • 11 दिसंबर तक बन चुके आवास: 18,07,863

इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में योजना तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

PM Awas Yojana Status Check: आपके खाते में आएगा पैसा या नहीं? ऐसे चेक करें नाम

अगर आपने भी पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफिशियल वेबसाइट pmayg.dord.gov.in पर जाएं।
  • अब Stakeholders टैब पर क्लिक करें।
  • अब IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • सबमिट करते ही आवेदन की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • यहां से आप जान सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।

किन लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राथमिकता सूची तय मापदंडों के आधार पर बनाई जाती है।

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • महिलाओं

इन सब को प्राथमिकता दी जाती है। सरकारी निर्देशों के अनुसार करीब 60% आवास SC/ST वर्ग के लिए आरक्षित होते हैं।

पैसा न आए तो क्या करें?

अगर 23 दिसंबर को आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है , संभव है कि आपका नाम वेटिंग लिस्ट में हो। अगली किस्त जारी होने पर आपको भी पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकता है।

1 thought on “PM Awas Yojana Payment Date Released: 23 दिसंबर को 18500 लाभार्थियों को मिलेंगे 100 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम”

Leave a Comment