Aadhaar Card-PAN Link Status : आज के समय में PAN Card और Aadhaar Card दोनों ही सबसे अहम दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग, टैक्स, निवेश और सरकारी योजनाओं से जुड़े लगभग हर काम में इनकी जरूरत पड़ती है। इसी को देखते हुए सरकार ने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अब तक यह काम नहीं किया है, तो सतर्क हो जाइए।
सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक पैन और आधार लिंक नहीं करने पर आपका PAN Card 1 जनवरी 2026 से Inactive हो सकता है। इनएक्टिव पैन होने पर कई जरूरी काम रुक सकते हैं।
PAN Aadhaar Linking क्यों है जरूरी?
UIDAI और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार अब हर पैन धारक को अपना पैन आधार से लिंक करना होगा। इसका मकसद टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाना और फर्जी पैन कार्ड पर रोक लगाना है।
अगर पैन आधार से लिंक नहीं हुआ, तो आपका पैन निष्क्रिय माना जाएगा।
PAN इनएक्टिव होने पर क्या-क्या दिक्कतें आएंगी?
अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाता है, तो आपको इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है:
- इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे।
- टैक्स रिफंड क्लेम नहीं कर सकेंगे।
- नया बैंक अकाउंट खुलवाने में दिक्कत।
- डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड नहीं मिलेगा।
- बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में रुकावट।
- निवेश और लोन से जुड़े काम अटक सकते हैं।
इसलिए समय रहते पैन–आधार लिंक करना बेहद जरूरी है।
घर बैठे ऐसे करें PAN Aadhaar Linking Status चेक
अगर आपको नहीं पता कि आपका पैन पहले से आधार से लिंक है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन आयकर विभाग ई-फाइलिंग पोर्टल से
- सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर https://eportal.incometax.gov.in/जाएं।
- होमपेज पर Quick Links सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Link Aadhaar Status ऑप्शन चुनें।
- अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।

- View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लिंक स्टेटस दिखाई देगा।
पैन आधार लिंक स्टेटस चेक करने के लिए क्लिक करें।
SMS से PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें?
आप मोबाइल मैसेज के जरिए भी स्टेटस जान सकते हैं।
- अपने मोबाइल में मैसेज टाइप करें:
- UIDPAN <12 digit Aadhaar Number> <10 digit PAN Number>
- यह मैसेज 567678 या 56161 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में रिप्लाई मैसेज आ जाएगा।
अगर पैन आधार से लिंक है, तो मैसेज मिलेगा
“Aadhaar is already associated with PAN”
अगर नहीं है लिंक तो PAN को Aadhaar से ऐसे करें लिंक ? (ऑनलाइन प्रोसेस)
अगर आपका पैन अभी लिंक नहीं है, तो आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले Income Tax e-Filing पोर्टल https://eportal.incometax.gov.in पर जाएं।
- अब Quick Links सेक्शन में Link Aadhaar पर क्लिक करें।
- PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर और नाम भरकर Validate करें।
- Link Aadhaar बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
- ₹1000 का लेट फीस पेमेंट करें।
- पेमेंट और वेरिफिकेशन के बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपके फाइनेंशियल और टैक्स से जुड़े काम बिना रुकावट चलते रहें, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले PAN Aadhaar Linking जरूर कर लें। अभी स्टेटस चेक करें और जरूरत हो तो तुरंत लिंक करवा लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।