Online Check Active SIM Card on Your Name: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान की चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं , ठग नए-नए तरीकों से लोगों की निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं , कई बार ऐसा भी सामने आया है कि किसी व्यक्ति की आईडी का दुरुपयोग करके उसके नाम पर सिम कार्ड जारी करवा लिया जाता है और बाद में उसी सिम से धोखाधड़ी की जाती है।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपके नाम पर कितनी सिम कार्ड इस समय चालू हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी टेलीकॉम स्टोर या सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
अपने नाम पर कितनी सिम हैं एक्टिव, ऐसे करें चेक
सरकार के TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) पोर्टल की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं।
Step By Step Process, ऑनलाइन चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले भारत सरकार दूरसंचार विभाग आधिकारिक वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- अब Validate पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर आए OTP को एंटर करके लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आपके नाम से जारी सभी एक्टिव सिम कार्ड की लिस्ट दिखाई देगी।
- अगर इस लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखे, जिसे आप नहीं पहचानते, तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है।
ऑनलाइन चेक करने के लिए क्लिक करें।
फर्जी या अनजान नंबर की शिकायत कैसे करें?
- TAFCOP पोर्टल पर ही आपको शिकायत करने की सुविधा मिल जाती है।
- अनजान नंबर के सामने दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फर्जी सिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें।
- शिकायत सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के बाद संबंधित टेलीकॉम कंपनी उस नंबर की जांच कर उसे बंद कर सकती है।
एक ID पर कितनी सिम लेने की अनुमति है?
टेलीकॉम नियमों के अनुसार
- देश के ज्यादातर राज्यों में एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ले सकता है।
- जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा 6 सिम कार्ड तक ही है।
- क्यों जरूरी है समय-समय पर सिम डिटेल्स चेक करना?
सुरक्षा के लिहाज से अपनी आईडी से जुड़ी सिम की जानकारी समय-समय पर जांचते रहना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव होता है, बल्कि आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल होने से भी सुरक्षा मिलती है।
अगर आपने अब तक अपने नाम पर एक्टिव सिम कार्ड की जांच नहीं की है, तो आज ही TAFCOP पोर्टल पर जाकर यह काम जरूर कर लें।