All Farmer’s Alert: सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अब Farmer ID (किसान पहचान पत्र) के बिना नहीं मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को मिलने वाली सब्सिडी, सम्मान राशि और अन्य आर्थिक सहायता को पारदर्शी बनाने के लिए Farmer ID को अनिवार्य कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी किसान योजना का पैसा पाना चाहते हैं, तो समय रहते Farmer ID बनवाना जरूरी है।
क्या है Farmer ID और क्यों जरूरी है?
Farmer ID एक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसमें किसान की जमीन, फसल, बैंक खाता और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होती है। सरकार इसी आईडी के जरिए यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही किसान तक सीधे पहुंचे।
- फर्जी लाभार्थियों पर रोक।
- DBT के जरिए सीधा बैंक खाते में पैसा।
- एक ही किसान को सभी योजनाओं से जोड़ने में आसानी।
इसी वजह से अब PM Kisan, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी जैसी योजनाओं के लिए Farmer ID अनिवार्य की जा रही है।
Farmer ID नहीं होने पर क्या होगा?
अगर किसी किसान के पास Farmer ID नहीं है, तो उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है , जिसमें
- किसान योजनाओं की राशि रुक सकती है।
- नई योजनाओं में आवेदन नहीं कर पाएंगे।
- सब्सिडी और मुआवजा मिलने में देरी।
- इसलिए सरकार लगातार किसानों से Farmer ID बनवाने की अपील कर रही है।
Farmer ID के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Farmer ID बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है। किसान घर बैठे या नजदीकी CSC सेंटर से आवेदन कर सकते हैं।
Step by Step Process
- सबसे पहले अपने राज्य के Farmer Registry पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर Farmer ID Registration या New Farmer Registration विकल्प चुनें।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें।
- अब जमीन, फसल और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरें।
- सभी डिटेल्स सही होने पर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद Farmer ID जनरेट हो जाएगी।
ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं Farmer ID
जिन किसानों को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होती है, वे अपने नजदीकी CSC सेंटर, कृषि कार्यालय या पंचायत भवन जाकर Farmer ID बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, जमीन के कागजात और बैंक पासबुक साथ ले जाना जरूरी होगा।
किन योजनाओं में जरूरी होगी Farmer ID?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- फसल बीमा योजना
- कृषि सब्सिडी योजनाएं
- राज्य सरकार की किसान सहायता योजनाएं
भविष्य में लगभग सभी किसान योजनाओं को Farmer ID से जोड़ा जाएगा।