Driving License Good News : अब सिर्फ 24 घंटे में बनेगा चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस, आदेश जारी! इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

Driving License Issued Within 24 Hours , New Rules : ड्राइविंग लाइसेंस एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज है, जिसके बिना वाहन चलाना कानूनन अपराध माना जाता है , अगर किसी व्यक्ति के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो उसका चालान कट सकता है। अब इसी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है।

अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। पहले लर्निंग लाइसेंस, फिर ड्राइविंग टेस्ट और उसके बाद स्थायी लाइसेंस मिलने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे। लेकिन अब सरकार के नए आदेश के बाद यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।

नए नियम के तहत ड्राइविंग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।

कहां लागू हुआ है नया आदेश?

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। यह नया आदेश बिहार राज्य में लागू किया गया है। बिहार के परिवहन मंत्री द्वारा इस फैसले को मंजूरी दी गई है। अब राज्य के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नए आदेश में क्या-क्या शामिल है?

बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न फैसला लिया गया है।

  • ड्राइविंग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के अंदर चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
  • सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग प्रक्रिया तेज की जाएगी।
  • चयनित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री पहले से उपलब्ध रहे।
  • आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

परिवहन विभाग के मुताबिक बिहार में हर महीने करीब 55000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन आते हैं , इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण लाइसेंस जारी होने में देरी हो रही थी। इसी समस्या को दूर करने और सिस्टम को तेज करने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस तय समयसीमा में जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व तेज होनी चाहिए।

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

इस फैसले से बिहार के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि बार-बार कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। खासकर युवाओं और नए वाहन चालकों के लिए यह आदेश बेहद फायदेमंद साबित होगा।

Leave a Comment