MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य की करीब 1.26 करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। फिलहाल महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में यह राशि 5000 रुपये महीना तक पहुंच सकती है।
लाड़ली बहना योजना में अभी कितना पैसा मिल रहा है?
मध्य प्रदेश सरकार फिलहाल लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दे रही है। शुरुआत में यह राशि 1000 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। इसी साल दिवाली पर 250 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने राशि 1500 रुपये कर दी। सरकार का कहना है कि महिलाओं को दी जाने वाली यह सहायता आगे भी धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
CM मोहन यादव का बड़ा बयान , 3 नहीं, 5 हजार रुपये महिना !
बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां महिलाओं को 3000 रुपये देने की बात कर रहा है, वहीं उनकी सरकार भविष्य में 3 हजार ही नहीं बल्कि 5 हजार रुपये महीना देने की दिशा में काम करेगी। हालांकि, सीएम ने यह भी साफ किया कि यह बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी और इसमें समय लगेगा।
इन्हें भी पढ़ें – PM Kisan Beneficiary Farmers Good News: अब किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त के बाद अब इस योजना के मिलेंगे 2000 रुपये नई किस्त
सरकार का रोडमैप और बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास 2047 तक का रोडमैप तैयार है। उन्होंने कहा कि
- 1 साल में 1 लाख सरकारी भर्तियां
- 5 साल में ढाई लाख सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जब विपक्ष ने समयसीमा पर सवाल उठाया तो सीएम ने कहा कि सरकार के पास 2028 तक सभी वादों को पूरा करने का समय है, जैसा कि संकल्प पत्र में उल्लेख है।
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कैसे हुई?
इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले की थी।
- मार्च 2023 , 1000 रुपये प्रतिमाह से योजना शुर
- सितंबर 2023 से राशि बढ़कर 1250 रुपये मिलने लगा।
- दिवाली 2025 से राशि 1500 रुपये प्रति माह मिल रहा है।
योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को मिल रहा है।
3000 रुपये कब मिलेंगे? क्या है ताजा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान ने पहले घोषणा की थी कि 2028 तक राशि 3000 रुपये कर दी जाएगी। अब चर्चा है कि 2027 के निकाय चुनावों से पहले यह बढ़ोतरी हो सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कई बार कह चुके हैं कि रकम धीरे-धीरे बढ़ेगी।
नए रजिस्ट्रेशन पर क्या अपडेट है?
- फिलहाल लाड़ली बहना योजना 2.0 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- 2023 के बाद से नए रजिस्ट्रेशन बंद हैं।
- नई पात्र महिलाओं को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
फिलहाल लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। 5000 रुपये महीना देने को लेकर अभी कोई आधिकारिक समयसीमा तय नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि सरकार इस योजना को और मजबूत करने की तैयारी में है। आने वाले चुनाव और बजट में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।