UP Police Computer Operator 2025: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका , 1352 पदों पर निकली वैकेंसी

UP Police Computer Operator Grade-A Recruitment 2025: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर नौकरी इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 12वीं पास योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले OTR जरूरी

UP Police Computer Operator भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले UPPRPB की One Time Registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना OTR के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। OTR करने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1352 पद भरे जाएंगे। कैटेगरी वाइज पदों का विवरण इस प्रकार है

  • अनारक्षित (UR): 545 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 132 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 364 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 283 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 26 पद

देखें कौन कौन अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म ?

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है , साथ ही में 12वीं कक्षा में Physics और Mathematics विषय होना जरूरी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित मानकों के अनुसार टाइपिंग स्किल भी अनिवार्य है।

इन्हें भी पढ़ें –

EPS Pension Hike News: पेंशन बढ़ोतरी! कब से मिलेंगे 7500 रुपए पेंशन , सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब

देखें कितनी होनी चाहिए आयु ?

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य / OBC / EWS वर्ग: ₹500
SC / ST वर्ग: ₹400
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Police Computer Operator भर्ती 2025 में चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा।

Application Process: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले UPPRPB की OTR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTR ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

अगर आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो UP Police Computer Operator Grade-A Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

Leave a Comment