UP Lekhpal Syllabus 2025: यूपी लेखपाल विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, जानें टॉपिक-वाइज पूरा विवरण

UP Lekhpal Syllabus 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है , उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कुल 7994 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है।

लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि UP Lekhpal 2025 का सिलेबस क्या है, परीक्षा में कौन-कौन से विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और तैयारी कैसे की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम आपको यूपी लेखपाल सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे हैं, ताकि आपकी तैयारी सही दिशा में शुरू हो सके।

यूपी में शुरु हुई लेखपाल की भर्ती! अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल

आयोग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पदराजस्व लेखपाल
विज्ञापन संख्या02 Exam/2025
परीक्षा का नामलेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
पदों की संख्या7994
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि16 दिसंबर, 2025
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.in

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

UP Lekhpal Exam Pattern 2025, परीक्षा पैटर्न

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका परीक्षा पैटर्न समझना बेहद जरूरी होता है। इससे उम्मीदवारों को यह पता चलता है कि किस विषय से कितने प्रश्न आएंगे, कुल अंक कितने होंगे और समय प्रबंधन कैसे करना है।

  • यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा OMR शीट पर आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

UP Lekhpal 2025 परीक्षा के खंड (Sections)

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
भाग 1भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन05052 घंटा (120 मिनट)
भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान0505
भारत एवं विश्व का भूगोल0505
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास0505
ग्राम्य समाज एवं विकास0505
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं0505
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी0505
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन1010
डाटा इंटरप्रिटेशन1010
सामान्य हिन्दी1010
भाग 2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान1515
भाग 3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी2020
कुल अंक100100

UP Lekhpal 2025 Syllabus: भाग-1 का टॉपिक-वाइज विवरण

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

इस विषय में भारतीय इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय चेतना का उदय और आजादी से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर फोकस रहता है।

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान

यह सेक्शन संविधान की मूल संरचना, संवैधानिक विकास, शासन प्रणाली, पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन, लोक नीति और सामुदायिक विकास जैसे विषयों को कवर करता है।

भारत एवं विश्व का भूगोल

इसमें भारत के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल के साथ-साथ कृषि, जनसंख्या, नगरीकरण, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट विलेज जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। साथ ही विश्व भूगोल की सामान्य जानकारी भी पूछी जाती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

आर्थिक नियोजन, नीति आयोग, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), बजट, वित्तीय प्रणाली, कृषि, उद्योग, व्यापार, भूमि सुधार, वैश्वीकरण और आधारभूत संरचना से जुड़े सवाल इस सेक्शन में आते हैं।

ग्राम्य समाज एवं विकास

यह विषय लेखपाल परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण स्वास्थ्य, सामाजिक विकास और भूमि सुधार से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

समसामयिक घटनाएं

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न इस सेक्शन का हिस्सा होते हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति, अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी, जैव-प्रौद्योगिकी, डिजिटल अधिकार और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न आते हैं।

पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 से जुड़े टॉपिक्स इस भाग में शामिल हैं।

डाटा इंटरप्रिटेशन (DI)

इस सेक्शन में ग्राफ, चार्ट और डायग्राम के माध्यम से आंकड़ों का विश्लेषण करने की क्षमता को परखा जाता है।

सामान्य हिन्दी

इसमें हिन्दी व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य रचना, पत्र लेखन, कार्यालयी प्रारूप, मुहावरे और लोकोक्तियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

UP Lekhpal Syllabus 2025: भाग-2 (कम्प्यूटर एवं आईटी)

इस भाग में कम्प्यूटर का इतिहास, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, ई-मेल, ऑपरेटिंग सिस्टम, MS Word और Excel, ई-गवर्नेंस, डिजिटल फाइनेंशियल टूल्स, साइबर सुरक्षा और आधुनिक तकनीकें जैसे AI, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और IoT शामिल हैं।

UP Lekhpal Syllabus 2025: भाग-3 (उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान)

इस सेक्शन में उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य, त्योहार, पर्यटन, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, उद्योग, प्रशासन और राज्य से जुड़ी ताजा उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

UP Lekhpal 2025 की तैयारी कैसे करें?

यूपी लेखपाल परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अच्छे से समझें। इसके बाद विषय-वार पढ़ाई करें और नियमित रूप से मॉक टेस्ट व पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें , करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों पर खास ध्यान दें, क्योंकि यही परीक्षा में स्कोर बढ़ाने में मदद करते हैं।

Leave a Comment