UP Board Exam Center 2026 pdf: यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट upmsp.edu.in पर जारी, Download Link

UPMSP UP Board Exam Center 2026 pdf : माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है , इस लिस्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और स्कूलों के लिए यह बड़ी अपडेट है। बोर्ड ने पहले जारी सेंटर लिस्ट में संशोधन करते हुए कुछ नए परीक्षा स्थलों को शामिल किया है, जिसके बाद कुल केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।

8033 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा

पहले चरण में यूपी बोर्ड (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) ने परीक्षा के लिए 7,448 केंद्र तय किए थे , आपत्तियों और निस्तारण प्रक्रिया के बाद अब इस संख्या को बढ़ाकर 8033 परीक्षा केंद्र कर दिया गया है। इन केंद्रों पर ही राज्य भर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह कदम परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 सेंटर लिस्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 सभी जिलों की सेंटर लिस्ट को आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है जो भी छात्र-छात्र इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना परीक्षा सेंटर लिस्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं वेबसाइट पर कई जिलों की सेंटर लिस्ट अपलोड की जा चुकी है।

UP Board Exam Center 2026 pdf: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपने जिले की सेंटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

UP Board Exam Center 2026 pdf Download Steps

  • सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की upmsp.edu.in या https://school.upmsp.edu.in/ पर जाएं
  • होमपेज पर “हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 से सम्बन्धित जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित केंद्र निर्धारण की सूची” लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर अपना जनपद/क्षेत्र चुनें
  • सामने दिए गए सेंटर लिस्ट लिंक पर क्लिक करें
  • आपकी स्क्रीन पर PDF खुलेगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Exam Center 2026 pdf District Wise PDF download

District CodeDistrict NameExamination Centre List
01AGRA Centre List for Dist 01
02FIROZABADCentre List for Dist 02
03MAINPURICentre List for Dist 03
04ETAHCentre List for Dist 04
05MATHURACentre List for Dist 05
06ALIGARHCentre List for Dist 06
07HATHRASCentre List for Dist 07
08KASGANJCentre List for Dist 08
09BULANDSHAHRCentre List for Dist 09
10GHAZIABADCentre List for Dist 10
11GAUTAM BUDH NAGARCentre List for Dist 11
12MEERUTCentre List for Dist 12
13BAGPATCentre List for Dist 13
14HAPURCentre List for Dist 14
15MUZAFFAR NAGARCentre List for Dist 15
16SHAHARANPURCentre List for Dist 16
17SHAMLICentre List for Dist 17
21MORADABADCentre List for Dist 21
22AMROHACentre List for Dist 22
23BIJNORCentre List for Dist 23
24RAMPURCentre List for Dist 24
25SAMBHALCentre List for Dist 25
26BAREILLYCentre List for Dist 26
27BUDAUNCentre List for Dist 27
28SHAHJAHANPURCentre List for Dist 28
29PILIBHITCentre List for Dist 29
90SONBHADRACentre List for Dist 90

इस बार इन तारीखों में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं 2026

यूपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी , इस बार परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे, जो इसे देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाता है।

हाईस्कूल (10वीं) में कुल 27,50,945 छात्र

  • 14,38,683 बालक
  • 13,12,263 बालिकाएं

इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 24,79,352 छात्र

  • 13,03,012 छात्र
  • 11,76,340 छात्राएं

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले केंद्र का लोकेशन समझ लें , किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए केवल UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

लेटेस्ट यूपी बोर्ड न्यूज और अपडेट्स के लिए upmsp.edu.in पर नियमित विजिट करते रहें।

Leave a Comment